tarot.ideazunlimited.net.Seven of Swords

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



विश्वासघात, बदतमीजी, नासमझी की कोशिश, छल, किसी चीज से दूर हो जाना,

रणनीतिक रूप से कार्य करना आपने जिसपर भरोसा किया वही आपका विश्वासघात करने के आसार है। बिलकुल बिक्रम बेताल की कहाँनी के विक्रम राजा जैसे। उसके साथ वही पुजारी धोखा करनेवाला था जिसने उसे शक्तियाँ देने का वादा किया था। आपके साथ बडी बेदर्दी से बदतमीजी होगी। जो शब्द कभी नहीं सुने वो भी सुनने पडेंगे। आपको झुकाने के लिए नासमझी की कोशिश, छल किया जाएगा। लेकिन एक सोची समझी चाल के अनुसार किसी चीज से दूर हो जाना है। रणनीतिक रूप से कार्य करना अब आपको सीखना ही पडेगा। अन्यथा आपके दुश्मन आपको मिट्टी में मिला देंगे।

रिवर्स भविष्य कथन



सलाह, सहायक, सलाह, धोखेबाज़ सिंड्रोम, आत्म-धोखा, रहस्य रखना

आपको हमेशा किसी ग्यानी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आपके सहायक आपको सलाह देंगे किंतु उनकी सलाह, धोखेबाज़ सिंड्रोम हो सकती है। आत्म-धोखा हो सकता है।अपने आप को बिक्रम राजा की तरह मौन रखना है। इधर आपने मुह खोला और उधर बेताल उडकर चला जाएगा। इसीलिए मौन धारण करके चीजों का रहस्य रखना बेहद जरूरी है।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



पीली लंबी कमीज में टोपी वाला एक आदमी दो तलवारें पीछे रखकर पांच तलवारें चुरा रहा है। युद्धक्षेत्र का तम्बू बहुत पीछे है। वह युक्ति से बिल्ली के जैसे धीरे से चल रहा है।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


बहादुर राजा विक्रमादित्य, लाल वस्त्र धारण किए हुए है। वह बेताल (मृत शरीर में आत्मा) को अपने कंधों पर लिए हुए है लेकिन चालाक बेताल पुन: पुन: भाग जाता है। बेताल ने राजा विक्रमादित्य से कुछ न बोलने की शर्त रखी है। राजा बोलेगा तो बेताल उड़ जाएगा।

जबकि उनके कंधे पर बेताल कहानी सुनाया करता है, जिसके अंत में एक बुद्धिमान प्रश्न होता है। बेताल राजा से कहता है कि अगर उसे जवाब पता है तो वह चुप नहीं रह सकता। चुप रहने पर राजा मर जाएगा।

फिर विक्रमादित्य को बोलना पडता ही है। बोलने पर पहली शर्त का उल्लंघन होता है फिर बेताल उड़ जाता है। यह पच्चीस रातों तक जारी रहता है।

राजा किसी तरह पाँच तलवारें ले जा रहा है, दो तलवारें जमीन पर गिरी हैं। विक्रमादित्य बेताल को ढूंढ़ रहे हैं।

(कृपया ग्रंथ के दूसरे भाग में विक्रम बेताल की विस्तृत कहानी पढ़ें।)

बेताल पच्चीसी पच्चीस कथाओं से युक्त एक कथा ग्रन्थ है। इसके रचयिता बेताल भट्टराव थे। जो न्याय के लिये प्रसिद्ध राजा विक्रम के नौ रत्नों में से एक थे। ये कथाएं राजा विक्रम की न्याय-शक्ति का बोध कराती हैं। बेताल प्रतिदिन एक कहानी सुनाता है और अन्त में राजा से ऐसा प्रश्न कर देता है कि राजा को उसका उत्तर देना ही पड़ता है। उसने शर्त लगा रखी है कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर फिर से पेड़ पर जा लटकेगा। लेकिन यह जानते हुए भी सवाल सामने आने पर राजा से चुप नहीं रहा जाता।

सातवाहन के मन्त्री “गुणाढ्य” द्वारा रचित “बड कहा” (संस्कृत : बृहत्कथा) नामक ग्रन्थ को दिया जाता है जिसकी रचना ई. पूर्व ४९५ में हुई थी। आज इसका कोई भी अंश कहीं भी प्राप्त नहीं है। कश्मीर के महाकवि सोमदेव भट्टराव ने इसको फिर से संस्कृत में लिखा और कथासरित्सागर नाम दिया। बड़कहा की अधिकतम कहानियों को कथा सरित्सागर में संकलित कर दिए जाने के कारण ये आज भी हमारे पास हैं। बेताल पच्चीसी “कथासरित्सागर” का ही भाग है। समय के साथ इन कथाओं की प्रसिद्धि अनेक देशों में पहुँची और इन कथाओं का बहुत सी भाषाओं में अनुवाद हुआ।

बेताल के द्वारा सुनाई गई यो रोचक कहानियाँ केवल दिल बहलाने के लिये नहीं हैं, इनमें अनेक गूढ अर्थ छिपे हैं। क्या सही है और क्या गलत, इसको यदि हम ठीक से समझ लें तो सभी प्रशासक राजा विक्रम कि तरह न्यायप्रिय बन सकेंगे और छल व द्वेष छोडकर, कर्म और धर्म की राह पर चल सकेंगे। इस प्रकार ये कहानियाँ न्याय, राजनीति और विषण परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास करती हैं।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स